फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: जॉब से दे रहे हैं रिजाइन, तो जरूर जान लें ये बातें वरना आ सकती हैं दिक्कतें

Wed, 27 Mar 2024 11:10 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Job Resign - फोटो : Istock
अक्सर हम में से कई लोग अच्छी ग्रोथ और सैलरी के लिए अपनी पुरानी कंपनी से रिजाइन दे देते हैं। रिजाइन देने के बाद व्यक्ति को नई कंपनी में ग्रोथ तो मिलती ही है साथ ही साथ वहां उसे नई स्किल्स भी सीखने का मौका मिलता है। इससे उसके करियर में उन्नति होती है और भविष्य में रोजगार के कई नए आयाम भी उसके लिए खुल जाते हैं। हालांकि, नई कंपनी जॉइन करने से पहले जब हम अपनी पुरानी कंपनी में रिजाइन देते हैं। उस दौरान आपको कुछ बातों के बारे में जरूर पता होना चाहिए। अगर आप इन बातों को नहीं जानते हैं। ऐसे में आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना भविष्य में करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में इस खबर के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान आपको रिजाइन देते समय रखना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Job Resign - फोटो : Istock
रेजिग्नेशन देने के बाद व्यक्ति को कंपनी में नोटिस पीरियड सर्व करना पड़ता है। नोटिस पीरियड के समय व्यक्ति को कुछ जरूरी काम कर लेना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
Job Resign - फोटो : Istock
दूसरी कंपनी जॉइन करने से पहले आपको एचआर से संपर्क करके अपना यूएएन नंबर और डिटेल्स को जरूर मांग लेना चाहिए। इसके अलावा आपको इस दौरान अपने प्रमोशन और इंक्रीमेंट ई-मेल्स को जरूर निकलवा लेना चाहिए। भविष्य में ये कई जगहों पर उपयोग में आते हैं। 

4 of 5
Job Resign - फोटो : Istock
नोटिस पीरियड के समय आपको अपने पिछले तीन महीने की सैलरी स्लिप को जरूर निकलवा लेना चाहिए। इसमें आपको पीएफ कंट्रीब्यूशन से लेकर कई दूसरी जरूरी जानकारी के बारे में पता चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Job Resign - फोटो : Istock
आपको बता दें कि कंपनी छोड़ने के कुछ दिनों बाद आपको फुल एंड फाइनल अमाउंट मिलता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी पुरानी कंपनी के HR का कॉन्टैक्ट नंबर और ईमेल आईडी अपने पास रखें। अगर आपको भविष्य में कोई परेशानी आती है। ऐसे में आप उनसे कॉन्टैक्ट करके अपनी समस्या का समाधान पा सकेंगे। 

Voter Id: बनवाना चाहते हैं अपना नया वोटर आईडी कार्ड, तो ऐसे करें घर बैठे आवेदन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें