फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips: अगर आप भी मंगवाते हैं ऑनलाइन खाना, तो इन चार बातों का रखें ध्यान वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में

Mon, 05 Sep 2022 02:57 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ऑनलाइन फूड ऑर्डर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : Amar Ujala
Online Food Order Tips: आज के समय में लगभग हर कोई मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता है। मोबाइल के अपने कई काम हैं, जिन्हें आप एक जगह से बिना कहीं जाए ही कर सकते हैं। जैसे- ऑनलाइन बैंकिंग, गेम खेलना, किसी को पैसे भेजना ऑनलाइन सामान या खाना ऑर्डर करना आदि। बता अगर खाना ऑर्डर करने की करें, तो आप भी कभी न कभी किसी न किसी मौके पर घर बैठे खाना जरूर ऑर्डर करते होंगे? लेकिन अगर आप ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि इस दौरान आपके साथ ठगी भी हो सकती है, क्योंकि जालसाज लोगों को ठगने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इसलिए ऑनलाइन खाना मंगवाते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आप सुरक्षित रह सके। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
ऑनलाइन फूड ऑर्डर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
इन बातों का ध्यान रखना जरूरी:-

किस एप से ऑर्डर कर रहे हैं?
  • जब भी आप खाना ऑनलाइन ऑर्डर कर रहे हैं, तो आपको ये सुनिश्चित करना है कि आप किस एप से ऑर्डर कर रहे हैं। हमेशा विश्वसनीय एप से ही खाना ऑर्डर करना चाहिए, क्योंकि कई एप नकली होती हैं जो आपका डाटा चुरा लेती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ऑनलाइन फूड ऑर्डर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
पेमेंट का ध्यान
  • ज्यादातर लोग ऑनलाइन खाना मंगवाते समय ऑनलाइन ही पेमेंट कर देते हैं, लेकिन इस दौरान आपको ध्यान देना है कि आप पेमेंट किस गेटवे से कर रहे हैं और ये कितना सुरक्षित है। कहीं पेमेंट करते समय ये आपके मोबाइल की परमिशन तो नहीं मांग रहा या आपकी बैंकिंग जानकारी को अपने एप पर सेव तो नहीं कर रहा आदि। आपकी एक छोटी सी गलती आपको चपत लगवा सकती है।

4 of 6
ऑनलाइन फूड ऑर्डर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
  • इसके अलावा आप जब भी किसी फूड एप पर ऑनलाइन पेमेंट कर रहे हैं, तो वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी के जरिए ही पेमेंट करें। कई लोग पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
ऑनलाइन फूड ऑर्डर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
अनजाने लिंक्स से सावधान
  • आप जब भी ऑनलाइन खाना ऑर्डर करें, तो किसी अनजाने लिंक्स से ऑर्डर न करें। दरअसल, ये एप फर्जी होती हैं और जालसाज इनके जरिए आपके डाटा के अलावा आपकी बैंकिंग जानकारी चुराकर आपको चपत तक लगा सकते हैं। इसलिए ऐसी एप से सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऑनलाइन फूड ऑर्डर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
रेटिंग और रिव्यू
  • आप जिस भी एप से खाना ऑर्डर कर रहे हैं, उसकी रेटिंग और रिव्यू जरूर पढ़ें। यहां पर लोग अपने फीडबैक शेयर करते हैं और अगर एप फर्जी है या कोई और दिक्कत है, तो शायद आपको यहां पता चल जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें