फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण प्रदूषण में घर की हवा रखें बिल्कुल साफ, मात्र दो हजार में घर पर ही ऐसे बनाएं एयर प्यूरिफायर

Mon, 16 Nov 2026 02:15 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • How to make DIY air purifier at home?: हेपा फिल्टर और एग्जास्ट फैन को डबल टेप से जोड़कर मात्र 2000 रुपये में एयर प्यूरीफायर बन जा सकता है।
  • अच्छी बात ये है कि ये एयर प्यूरीफायर ठीक वैसे ही काम करेगा जैसे 13-14 हजार का एयर प्यूरीफायर करता है।
विज्ञापन
1 of 5
घर पर एयर प्यूरीफायर कैसे बनाएं? - फोटो : AI
Low Cost Air Purifier India: सर्दियों की दस्तक के साथ ही देश के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक श्रेणी में पहुंच जाता है, जिससे घर के अंदर भी सांस लेना मुश्किल हो जाता है। जहरीली हवा से बचने के लिए लोग बाजार से महंगे एयर प्यूरीफायर खरीदने की सोचते हैं, जिनकी कीमत अक्सर 13 से 14 हजार रुपये तक होती है और हर आम आदमी के बजट में नहीं आती।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर पर ही बेहद आसान तरीके से मात्र दो हजार रुपये के खर्च में अपना देसी एयर प्यूरीफायर तैयार कर सकते हैं। यह कम बजट वाला जुगाड़ आपके कमरे की हवा को बिल्कुल साफ और सुरक्षित रखने में पूरी तरह कारगर साबित हो सकता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि घर पर एयर प्यूरीफायर बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होगी और इसे कैसे तैयार किया जाता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सस्ता एयर प्यूरीफायर बनाने का तरीका - फोटो : AI
किन सामानों की होगी जरूरत?
  • घर पर एयर प्यूरीफायर बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक अच्छी क्वालिटी का हेपा फिल्टर और उसी के साइज का एक एग्जास्ट फैन खरीदना होगा।
  • बाजार या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर हेपा फिल्टर लगभग 1500 रुपये में और एग्जास्ट फैन करीब 500 रुपये में आसानी से मिल जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
सस्ता एयर प्यूरीफायर बनाने का तरीका - फोटो : AI
साइज का ध्यान कैसे रखें?
  • खरीदारी करते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि हेपा फिल्टर के अंदर का डायमीटर आमतौर पर 6 इंच का होता है।
  • इसलिए एग्जास्ट फैन हमेशा फिल्टर के साइज को नापकर ही खरीदें ताकि दोनों आपस में बिल्कुल सटीक तरीके से फिट हो सकें और हवा लीक न हो।

4 of 5
घर पर एयर प्यूरीफायर कैसे बनाएं? - फोटो : AI
इसे आपस में कैसे जोड़ें?
  • दोनों जरूरी सामान खरीदने के बाद मजबूत डबल साइडेड टेप की मदद से एग्जास्ट फैन को हेपा फिल्टर के ऊपरी हिस्से पर अच्छी तरह चिपका दें।
  • बस इतना करते ही मात्र दो हजार रुपये की लागत में आपका घरेलू एयर प्यूरीफायर काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर पर एयर प्यूरीफायर कैसे बनाएं? - फोटो : AI
मजबूती के लिए क्या करें?
  • अब अगर आप इसे और अधिक मजबूत व टिकाऊ बनाना चाहते हैं, तो इसे करीब 500 रुपये में मिलने वाले छेददार स्टील के डस्टबिन के अंदर रख सकते हैं।
  • इससे महज 2500 रुपये के कुल खर्च में बाजार के महंगे प्यूरीफायर जैसा सुरक्षित और लंबे समय तक चलने वाला यंत्र बन जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें