फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन शॉपिंग अलर्ट: किन गलतियों से खाली हो सकता है आपका बैंक खाता? खरीदारी करते समय बरतें ये 4 सावधानी

Mon, 16 Nov 2026 01:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Online Shopping Safety Tips: ऑनलाइन शॉपिंग ने घर बैठे खरीदारी करना आसान बना दिया है, लेकिन इसके साथ साइबर ठगी का खतरा भी बढ़ा है
  • फर्जी वेबसाइट, सेव किए गए बैंकिंग डिटेल्स और नकली डिस्काउंट ऑफर के जरिए जालसाज लोगों को निशाना बना सकते हैं
विज्ञापन
1 of 5
ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Amar Ujala AI
Online Shopping Fraud Alert: आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन शॉपिंग लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है। कपड़ों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स और घर के जरूरी सामान तक, लगभग हर चीज मोबाइल से ऑर्डर की जा सकती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ग्राहकों को खरीदारी के लिए बाजार जाने की जरूरत नहीं पड़ती। पसंद का सामान चुनकर घर बैठे पेमेंट किया जा सकता है।

हालांकि, ऑनलाइन खरीदारी की इस सुविधा के बीच साइबर ठग भी एक्टिव रहते हैं। कई बार छोटी सी लापरवाही लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। तो चलिए जानते हैं आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान होने वाले फ्रॉड से बचने के तरीकों के बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन शॉपिंग के समय फ्रॉड से कैसे बचें

फर्जी वेबसाइट और एप से रहें सावधान
  • ऑनलाइन खरीदारी करते समय सबसे पहले यह चेक करना जरूरी है कि आप जिस वेबसाइट या एप का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह भरोसेमंद है या नहीं
  • कई बार साइबर ठग असली शॉपिंग प्लेटफॉर्म जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइट और एप तैयार कर लेते हैं
  • इनके जरिए ग्राहकों को सस्ते सामान का लालच दिया जाता है
  • इसलिए सोशल मीडिया, मैसेज या ईमेल पर आए अनजान लिंक से किसी भी एप को डाउनलोड करने से बचें
  • हमेशा विश्वसनीय वेबसाइट या आधिकारिक एप के माध्यम से ही खरीदारी करें
विज्ञापन

3 of 5
ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : AI Generated
ऑफर्स और कैशबैक से बचकर
  • सोशल मीडिया के जरिए कई लुभावने ऑफर्स मिलते हैं या कैशबैक का लालच दिया जाता है
  • कई बार इनको लेकर ईमेल भी आते हैं
  • पर इन पर विश्वास करने से बचना चाहिए और दिए गए किसी भी लिंक पर कभी क्लिक न करें
  • वरना आपका बैंक खाता खाली हो सकता है

4 of 5
ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe stock
वेबसाइट पर सेव न करें बैंकिंग जानकारी
  • कई शॉपिंग वेबसाइट और एप ग्राहकों को पेमेंट के दौरान डेबिट या क्रेडिट कार्ड की जानकारी सेव करने का विकल्प देते हैं
  • इससे अगली बार खरीदारी करते समय बार-बार कार्ड की जानकारी भरने की जरूरत नहीं पड़ती
  • पर ऐसा करने से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि जब साइबर अपराधी वेबसाइट या अकाउंट की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश करते हैं
  • तो ऐसे में आपकी सेव की गई जानकारी का गलत इस्तेमाल होने का खतरा रहता है
  • इसलिए हमेशा खुद अपने कार्ड की जानकारी भरें न कि सेव करें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
अनजाने लिंक पर कभी क्लिक न करें
  • जालसाज लोगों को ठगने के लिए व्हाट्सएप का भी इस्तेमाल करते हैं
  • यहां पर लोगों को शॉपिंग के फेक लिंक भेजे जाते हैं और इन पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है
  • पर आपको इनसे बचकर रहना है, क्योंकि व्हाट्सएप के जरिए भी लोगों के साथ फ्रॉड हो रहा है
  • हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या एप के जरिए ही खरीदारी करें न कि किसी व्हाट्सएप पर आए हुए लिंक से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें