Low Cost Air Purifier India: सर्दियों की दस्तक के साथ ही देश के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक श्रेणी में पहुंच जाता है, जिससे घर के अंदर भी सांस लेना मुश्किल हो जाता है। जहरीली हवा से बचने के लिए लोग बाजार से महंगे एयर प्यूरीफायर खरीदने की सोचते हैं, जिनकी कीमत अक्सर 13 से 14 हजार रुपये तक होती है और हर आम आदमी के बजट में नहीं आती।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर पर ही बेहद आसान तरीके से मात्र दो हजार रुपये के खर्च में अपना देसी एयर प्यूरीफायर तैयार कर सकते हैं। यह कम बजट वाला जुगाड़ आपके कमरे की हवा को बिल्कुल साफ और सुरक्षित रखने में पूरी तरह कारगर साबित हो सकता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि घर पर एयर प्यूरीफायर बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होगी और इसे कैसे तैयार किया जाता है।