फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jio Recharge Plans: साल भर की वैलिडिटी के साथ रोजाना मिलेगा 2.5GB डाटा, ये हैं जियो के शानदार लॉन्ग वैलिडिटी प्लान्स

Fri, 15 Jul 2022 03:13 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jio Recharge Plans - फोटो : Jio
Jio Recharge Plans: अगर आप जियो की टेलीकॉम सेवाओं का उपयोग करते हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको जियो के उन शानदार रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें आपको साल भर की वैलिडिटी के साथ ओटीटी का बेनिफिट मिल रहा है। देश में ऐसे यूजर्स की संख्या काफी ज्यादा है, जो अपने मोबाइल फोन में लॉन्ग वैलिडिटी प्लान्स को रिचार्ज कराना पसंद करते हैं। लॉन्ग वैलिडिटी के प्लान्स को मोबाइल में रिचार्ज कराने के बाद आपको बार बार रिचार्ज कराने की झंझट नहीं होती। इसी कड़ी में आज हम जियो के एक साल की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान्स के बारे में जानेंगे। इन प्लान्स को मोबाइल में रिचार्ज कराने के बाद आपको अच्छी मात्रा में इंटरनेट उपयोग के लिए डेली डाटा लिमिट मिलती है। इसके अलावा प्लान में आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। आइए जानते हैं इनके बारे में -
विज्ञापन

2 of 5
Jio Recharge Plans - फोटो : istock

जियो का 2999 रुपये का रिचार्ज प्लान

जियो के इस प्लान में आपको कुल 365 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना 2.5 GB का डाटा मिल रहा है। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है।
विज्ञापन

3 of 5
Jio Recharge Plans - फोटो : istock
प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। आप जियो के दूसरे एप्स (जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड) का उपयोग भी इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद कर सकेंगे।

4 of 5
Jio Recharge Plans - फोटो : Istock

जियो का 2545 रुपये का रिचार्ज प्लान

जियो के इस रिचार्ज प्लान में आपको इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना 1.5 GB डाटा मिलता है। इस प्लान में कुल 336 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jio Recharge Plans - फोटो : Istock
इस रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है। प्लान रिचार्ज कराने के बाद आपको जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें