फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jio New Recharge Plan: जियो का ये प्लान है काफी खास, 91 रुपये की कीमत पर महीने भर मिलेगा डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा

Mon, 20 Dec 2021 04:06 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
जियो का नया रिचार्ज प्लान लॉन्च - फोटो : Jio
हाल ही में कई बड़ी टेलीकॉम कंपनियों (रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया) ने अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में वृद्धि की है। कीमतों में की गई वृद्धि का असर लोगों की जेबों पर पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ ये कंपनियां ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए दूसरे शानदार रिचार्ज प्लान्स और ऑफर्स लेकर आ रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको जियो के एक शानदार रिचार्ज प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिसे कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। इस प्लान में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ इंटरनेट यूज के लिए डाटा भी मिलेगा। हालांकि जियो के इस रिचार्ज प्लान का लाभ जियो फोन के ग्राहक ही उठा सकते हैं। इस रिचार्ज को कराने पर आपको कई दूसरे बेनिफिट्स भी मिलेंगे। इसमें आपको जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त में मिलेगा। अगर आप महीने भर के किसी सस्ते रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो ये प्लान आपके लिए काफी खास है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस शानदार रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 4
जियो का नया रिचार्ज प्लान लॉन्च - फोटो : Pixabay
जियो के इस रिचार्ज प्लान की कीमत 91 रुपये है। इसे खासतौर पर जियो फोन उपयोगकर्ताओं के लिए बनाया गया है। इस प्लान को रिचार्ज कराने पर आपको 28 दिनों वैधता मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 4
जियो का नया रिचार्ज प्लान लॉन्च - फोटो : Pixabay
प्लान में इंटरनेट खपत के लिए रोजाना 100MB डाटा दिया जा रहा है। इसके अलावा एडिशनल में कंपनी की तरफ से आपको 200MB डाटा भी मिलेगा। ऐसे में कुल 3GB डाटा इस प्लान को रिचार्ज कराने पर मिलेगा। 
विज्ञापन

4 of 4
जियो का नया रिचार्ज प्लान लॉन्च - फोटो : iStock
 इसमें आपको अनलिमिटेड कॉल्स की सुविधा और 50 SMS मिल रहे हैं। इस रिचार्ज प्लान के साथ आप जियो की दूसरी सेवाओं का आनंद भी उठा सकते हैं। अगर आप जियो फोन के उपयोगकर्ता हैं और एक किफायती रिचार्ज प्लान के विकल्प की तलाश कर रहे हैं, तो आप इस प्लान के साथ जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें