फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jio Cricket Pack: सस्ते में देखना चाहते हैं आईपीएल के मैच, तो ये हैं जियो के बेस्ट रिचार्ज प्लान्स

Sat, 26 Mar 2022 01:56 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Jio Cricket Packs - फोटो : Istock, Jio
देश में लंबे समय से लोग आईपीएल का इंतजार कर रहे थे। उनका ये इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। आईपीएल शुरू होने में अब महज कुछ ही घंटे बचे हैं। आज शाम 7:30 बजे से चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला शुरू हो जाएगा। अगर आप मैच की स्ट्रीमिंग का मजा लेना चाहते हैं, तो आपके पास डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है। इसी कड़ी में आज हम आपको जियो के उन खास रिचार्ज प्लान्स के बारे में बातने वाले हैं, जिनमें आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इन प्लान्स में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ इंटरनेट उपयोग के लिए डेली डाटा भी मिलेगा। इसके अलावा आपको इसमें SMS की सुविधा के साथ जियो के दूसरे एप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं जियो के क्रिकेट रिचार्ज प्लान्स के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 7
Jio Cricket Packs - फोटो : Istock

जियो का 499 रुपये का रिचार्ज प्लान

जियो के इस प्लान की कीमत 499 रुपये है। इसमें आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। इंटरनेट उपयोग के लिए इस प्लान में रोजाना 2GB डेली डाटा लिमिट मिल रही है। डेली डाटा लिमिट ओवर होने के बाद आपकी स्पीड को घटाकर 64 Kbps कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 7
Jio Cricket Packs - फोटो : Istock
प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा आईपीएल का लुत्फ उठाने के लिए 1 साल का डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। इस रिचार्ज प्लान में जियो के दूसरे एप्स जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी आपको मिलता है।

4 of 7
Jio Cricket Packs - फोटो : Istock

जियो का 601 रुपये का रिचार्ज प्लान

जियो के 601 रुपये के रिचार्ज प्लान में आपको कुल 28 दिनों की वैधता मिल रही है। इस प्लान में रोजाना इंटरनेट उपयोग के लिए 3 GB इंटरनेट डाटा मिल रहा है। इसके अलावा आपको 6GB का एडिशनल डाटा अलग से मिलेगा। डाटा लिमिट ओवर होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी।

विज्ञापन

5 of 7
Jio Cricket Packs - फोटो : iStock
प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS की सुविधा मिल रही है। जियो के इस क्रिकेट पैक में डिज्नी प्लस हॉटस्टार का एक साल का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा आपको प्लान में जियो के दूसरे एप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 7
Jio Cricket Packs - फोटो : istock

जियो का 799 रुपये का रिचार्ज प्लान

जियो के इस प्लान की कीमत 799 रुपये है। इसमें आपको कुल 56 दिनों की वैधता मिलेगी। प्लान में रोजाना इंटरनेट उपयोग के लिए 2GB डाटा मिल रहा है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ इसमें आपको रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Jio Cricket Packs - फोटो : istock
इस क्रिकेट पैक में आपको 1 साल का डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। इसके अलावा प्लान में आप जियो के दूसरे एप्स (जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी, जियो क्लाउड) की सुविधाओं का भी लुत्फ उठा सकेंगे। ऐसे में अगर आप आईपीएल का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो जियो के ये प्लान्स आपके लिए अच्छे विकल्प हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें