फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jio: जियो का जबरदस्त रिचार्ज प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड इंटरनेट, जमकर करें कॉल

Tue, 14 Oct 2025 07:53 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस प्लान में ग्राहकों को कॉलिंग, इंटरनेट डाटा के साथ साथ कई दूसरे बेनिफिट्स भी मिलते हैं। यही नहीं प्लान में आपको ओटीटी का बेनिफिट भी मिल रहा है। जियो का यह एक लोकप्रिय रिचार्ज प्लान है।
विज्ञापन
1 of 5
जियो - फोटो : PTI
फेस्टिव सीजन में टेलीकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान्स में कई तरह के ऑफर्स देती हैं। इन ऑफर्स में कई बार रिजार्ज प्लान्स के साथ किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन या कोई छूट ग्राहकों को दी जाती है। अगर आप इस फेस्टिव सीजन में किसी शानदार प्लान को मोबाइल में रिचार्ज कराने के लिए ढूंढ रहे हैं तो हम आपको जियो के एक बेहद ही खास प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। जियो का यह प्लान उन लोगों के लिए काफी खास है, जिन्हें इंटरनेट डाटा, कॉलिंग के साथ साथ लंबी वैलिडिटी चाहिए।

इस प्लान में ग्राहकों को कॉलिंग, इंटरनेट डाटा के साथ कई दूसरे बेनिफिट्स भी मिलते हैं। यही नहीं प्लान में आपको ओटीटी का बेनिफिट भी मिल रहा है। जियो का यह एक लोकप्रिय रिचार्ज प्लान है। देश में कई लोग इस प्लान को अपने स्मार्टफोन में रिचार्ज कराना पसंद करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
जियो - फोटो : FREEPIK
जियो के इस रिचार्ज प्लान की कीमत 859 रुपये है। जियो के 859 रुपये के इस रिचार्ज प्लान में आपको कुल 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। जियो के इस प्लान में कई दूसरे शानदार बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं। 

Diwali 2025: दिवाली पर कर सकते हैं लाखों रुपये की कमाई, ये 4 बिजनेस आज ही करें शुरू
विज्ञापन

3 of 5
जियो - फोटो : FREEPIK
अगर आपके पास 5G स्मार्टफोन है और आप जियो की 5G सेवाओं का लाभ लेने के लिए पात्र हैं, तो इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आपको अनिलमिटेड 5G इंटरनेट मिलेगा। इसके लिए आपको अलग से किसी भी तरह का चार्ज नहीं देना होगा। 

Diwali 2025: दिवाली पर कर सकते हैं लाखों रुपये की कमाई, ये 4 बिजनेस आज ही करें शुरू

4 of 5
जियो - फोटो : FREEPIK
वहीं अगर आपके पास 4G डिवाइस है तो इसमें आपको रोजाना 2 GB इंटरनेट डाटा मिलता है। डेली डाटा लिमिट ओवर होने के बाद आपकी स्पीड 64 kbps कर दी जाएगी। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। 

Paneer Adulteration: नोएडा में जब्त किया गया 550 किलोग्राम नकली पनीर, इन तरीकों से करें मिलावट का पता
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जियो - फोटो : FREEPIK
रिजार्ज प्लान में आपको मैसेजिंग के लिए रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिलती है। अगर आपको फिल्में और वेबसीरीज देखने का शौक है तो आपको प्लान में जियो होटस्टार का मोबाइल टीवी सब्सक्रिप्शन 3 महीनों के लिए मिल रहा है। प्लान में आपको जियो टीवी और जियो एआई क्लाउड का एक्सेस भी मिलता है।

PM Vishwakarma Yojana: कम ब्याज दर पर मिल रहा 3 लाख रुपये का लोन, जानिए किन लोगों को मिलेगा इस योजना का लाभ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें