देश में कई टेलीकॉम कंपनियां हैं, जो अपने ग्राहकों की जरूरतों और नए यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कई रिचार्ज प्लान्स लॉन्च करती रहती हैं। आज हम आपको जियो के एक शानदार प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। यह प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है जो बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से बचना चाहते हैं। इस प्लान में यूजर्स को पूरे साल हाई-स्पीड डाटा व अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिल रहा है।
इसमें आपको 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 2.5GB इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। इसके अलावा, जियो के 5G नेटवर्क वाले क्षेत्रों में यूजर्स को अनलिमिटेड 5G इंटरनेट का लाभ भी मिलेगा। हालांकि, 5G इंटरनेट सेवाओं का लाभ लेने के लिए उनके पास 5G डिवाइस का होना जरूरी है।