Janani Suraksha Yojana: देश में गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की स्थिति में सुधार करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं को चला रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम जननी सुरक्षा योजना है। देश में प्रसव के दौरान कई महिलाओं की जान चली जाती है। ऐसे में इस योजना के तहत प्रसव के दौरान महिलाओं की होने वाली मृत्यु के आंकड़ों को कम करना है। योजना के तहत सरकार द्वारा प्रसव के दौरान महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को दिया जा रहा है, जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही हैं। जननी सुरक्षा योजना के तहत सरकार ने महिलाओं को दो श्रेणियों में बांटा है। इन दोनों श्रेणियों के आधार पर ही महिलाओं को वित्तीय सहायता दी जाती है। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -