Download PUC Certificate Online India: सितंबर का महीना खत्म हो रहा है और अब कुछ ही दिनों में अक्टूबर माह की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में मौसम में बदलाव के साथ ही देश के कई बड़े शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) धीरे-धीरे बिगड़ने लगता है और वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ने लगता है। बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए पुलिस और परिवहन विभाग सड़कों पर वाहनों की पीयूसी चेकिंग अचानक बढ़ा देते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस चेकिंग में पकड़े जाने पर लगभग 10 हजार का भारी-भरकम चालान कटता है।
इसलिए अगर आपकी गाड़ी का पीयूसी सर्टिफिकेट एक्सपायर हो चुका है, तो आपको भारी-भरकम चालान भरना पड़ सकता है। ऐसे में समय रहते अपने वाहन के पीयूसी की वैधता ऑनलाइन चेक करना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में इसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में समझते हैं।