Check Pan Card Loan Fraud India: आज के डिजिटल और आधुनिक दौर में पैन कार्ड हमारी पहचान का एक बेहद जरूरी दस्तावेज बन चुका है। बैंक खाता खुलवाने से लेकर लोन लेने, इनकम टैक्स रिटर्न भरने और बड़े वित्तीय लेन-देन करने तक हर जगह पैन कार्ड की आवश्यकता होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार जालसाज और साइबर ठग आपकी निजी जानकारियों या दस्तावेजों की चोरी करके आपके नाम पर फर्जी लोन या बैंक खाते चालू कर लेते हैं, जिसकी भनक आपको महीनों तक नहीं लगती है।
पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल होने से आपका सिबिल स्कोर खराब हो सकता है और आप किसी बड़े कानूनी पचड़े में भी फंस सकते हैं। अगर आप समय रहते इस तरह की धोखाधड़ी से बचना चाहते हैं, तो आपको कुछ बेहद आसान तरीकों की जानकारी होना बहुत जरूरी है। आइए इस लेख में जानते हैं कि पैन कार्ड के गलत इस्तेमाल का पता कैसे लगाया जा सकता है।