How to Add Name in Voter List: लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व यानी चुनाव में मतदान करना हर एक जिम्मेदार नागरिक का सबसे बड़ा अधिकार और कर्तव्य होता है। लेकिन कई बार जब लोग वोट डालने के लिए मतदान केंद्र जाते हैं, तो उन्हें पता चलता है कि मतदाता सूची यानी वोटर लिस्ट से उनका नाम अचानक कट गया है। ऐसा अक्सर पुराने रिकॉर्ड में गड़बड़ी, पते में बदलाव या समय पर सत्यापन न होने के कारण हो जाता है, जिससे आम नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
अगर आपका या आपके किसी परिवार के सदस्य का नाम भी वोटर लिस्ट से गायब हो गया है, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक आप घर बैठे बहुत आसानी से अपना नाम दोबारा जुड़वा सकते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि इसके लिए आपको क्या करना होगा।