LPG Cylinder Expiry Date: रसोई गैस यानी एलपीजी सिलिंडर बहुत से घरों की बुनियादी जरूरत बन चुका है, लेकिन इसकी सुरक्षा से जुड़ी थोड़ी सी अनदेखी भी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है। अक्सर लोग नया सिलिंडर लेते समय उसकी सील और वजन तो देख लेते हैं, लेकिन उसकी वैधता यानी टेस्ट ड्यू डेट की जांच करना भूल जाते हैं।
सिलिंडर की एक तय समयावधि होती है, जिसके बाद सुरक्षा मानकों के तहत उसकी जांच करना अनिवार्य होता है। समय बीत जाने पर सिलिंडर की धातु कमजोर हो सकती है, जिससे गैस रिसाव का खतरा बढ़ जाता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि सिलिंडर पर लिखे अक्षरों और अंकों का क्या मतलब होता है और आप घर बैठे आसानी से इसकी वैधता की जांच कैसे कर सकते हैं।