Net Banking Password Reset: आज के डिजिटल दौर में बहुत से लोग बैंक की सेवाओं का ऑनलाइन इस्तेमाल करने के लिए नेट बैंकिंग का उपयोग करते हैं। बिल भुगतान से लेकर पैसे ट्रांसफर करने तक, नेट बैंकिंग की मदद से सभी काम घर बैठे ही निपटाए जा सकते हैं। यही वजह है कि बहुत से लोग इसका पासवर्ड बहुत कठिन बनाते हैं, जिसे कोई अनुमान न लगा सके। इस वजह से कई बार खाताधारक ही पासवर्ड भूल जाता है।
ऐसे में बहुत से लोगों को लगता है कि इसका पासवर्ड रिसेट करने के लिए उन्हें बैंक जाने की जरूरत पड़ेगी, मगर आपको बता दें कि आप घर बैठे आसानी से नेट बैंकिंग का पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं। इसके लिए आप बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि नेट बैंकिंग का पासवर्ड दोबारा जनरेट या रिसेट करने के लिए आपको किन-किन जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।