Air Purifier Winter Preparation: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में हल्की ठंड धीरे-धीरे दस्तक दे रही है। सर्दियों की शुरुआत के साथ ही हवा की गुणवत्ता बिगड़ने लगती है और धुंध व जहरीली स्मॉग का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में घरों के अंदर साफ हवा के लिए एयर प्यूरीफायर सबसे अहम उपकरण बन जाता है। हालांकि, गर्मियों और मानसून के दौरान महीनों तक बंद रहने या लगातार इस्तेमाल होने के बाद प्यूरीफायर के फिल्टर धूल-मिट्टी से भर जाते हैं।
अगर बिना जांचे या गंदे फिल्टर के साथ ही इसे चालू कर दिया जाए, तो यह हवा साफ करने के बजाय बीमारियों को न्योता दे सकता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि एयर प्यूरीफायर का फिल्टर कब और कैसे बदलना चाहिए।