फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस गीजर और इलेक्ट्रिक गीजर में क्या है अंतर? जानें कौन सा है सुरक्षित

Fri, 02 Oct 2026 01:48 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Electric Geyser: धीरे-धीरे सर्दियों का शुरु हो रहा है। अब बहुत से लोग सर्दियों से जुड़ी चीजें धीरे-धीरे खरीदना शुरु कर रहे हैं, इसी कड़ी में बहुत से लोग अब गीजर खरीदने की भी योजना बना रहे हैं। बाजार में कई तरह के गीजर बिकते हैं, जिसमें गैस गीजर और इलेक्ट्रिक मुख्य हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि दोनों में कौन सा गीजर बेस्ट है।
विज्ञापन
1 of 5
गैस गीजर - फोटो : AI
Water Heater Comparison: अक्तूबर का महीना शुरु हो चुका है और अब धीरे-धीरे ठंड का मौसम भी आ रहा है। बहुत से लोग अब रात में बिना पंखा चलाए सोना शुरु कर चुके हैं। इसी कड़ी में बहुत से लोग अब गीजर खरीदने की योजना बना रहे हैं। देखा जाए तो आमतौर पर बाजार में दो तरह के गीजर देखने को मिलते हैं-गैस गीजर और इलेक्ट्रिक गीजर। गैस गीजर एलपीजी या पीएनजी सिलिंडर की मदद से पानी गर्म करता है, जबकि इलेक्ट्रिक गीजर बिजली की मदद से चलता है।

गैस गीजर बिना बिजली के भी तेजी से पानी गर्म कर देता है और इसका इस्तेमाल काफी किफायती साबित होता है। दूसरी ओर, इलेक्ट्रिक गीजर को पानी गर्म करने में थोड़ा समय लगता है और यह बिजली की खपत पर निर्भर करता है। दोनों ही उपकरणों की अपनी खूबियां और सीमाएं हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
बाथरूम के लिए गीजर - फोटो : AI
सुरक्षा के मामले में कौन सा गीजर है बेहतर?
  • सुरक्षा के लिहाज से इलेक्ट्रिक गीजर को अधिक सुरक्षित माना जाता है।
  • इसमें ऑटो-कट और थर्मोस्टेट जैसे फीचर्स होते हैं जो ओवरहीटिंग से बचाते हैं।
  • वहीं, गैस गीजर में गैस लीक होने या कार्बन मोनोऑक्साइड फैलने का खतरा रहता है, इसलिए इसे थोड़ा सावधानी से इस्तेमाल करना पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 5
geyser गीजर - फोटो : Adobe Stock
उपयोग और जगह के हिसाब से सही चुनाव
  • इलेक्ट्रिक गीजर को आप छोटे या बंद बाथरूम में आसानी से लगवा सकते हैं।
  • इसके विपरीत, गैस गीजर को हमेशा खुले या अच्छे वेंटिलेशन वाले स्थान पर ही लगाना चाहिए।
  • अगर आपके बाथरूम में हवा के आने-जाने की सही व्यवस्था नहीं है, तो गैस गीजर लगाना खतरनाक हो सकता है।

4 of 5
geyser गीजर - फोटो : Adobe Stock
खर्च और बचत की तुलना
  • आमतौर पर इलेक्ट्रिक गीजर की तुलना में गैस गीजर थोड़ा सस्ता पड़ता है।
  • इलेक्ट्रिक गीजर खरीदने में थोड़ा महंगा हो सकता है और इससे आपका बिजली का बिल भी बढ़ता है।
  • हालांकि, लंबे समय की टिकाऊ के लिए इलेक्ट्रिक गीजर ज्यादा बेहतर माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
geyser गीजर - फोटो : Adobe Stock
आपके घर के लिए कौन सा गीजर सही है?
  • अगर आपके घर में वेंटिलेशन की अच्छी सुविधा है और आप बिजली बिल बचाना चाहते हैं, तो गैस गीजर अच्छा विकल्प है।
  • लेकिन अगर आप बिना किसी चिंता के सुरक्षा और सुविधा चाहते हैं, तो इलेक्ट्रिक गीजर चुनना ही सबसे समझदारी भरा और सुरक्षित फैसला हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें