Child Safety Lock in Car: बच्चों के साथ कार में सफर करते समय हमेशा डर बना रहता है। खेलते-खेलते बच्चे अक्सर चलती गाड़ी का दरवाजा खोल देते हैं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। इसी खतरे से बचाने के लिए कार के पिछले दरवाजों में एक छोटा सा बटन होता है, जिसे 'चाइल्ड सेफ्टी लॉक' कहते हैं। इसे ऑन करने के बाद बच्चा अंदर से दरवाजा चाहकर भी नहीं खोल सकता।
इसे कई लोग कार का सीक्रेट बटन भी कहते हैं क्योंकि यह आसानी से नजर नहीं आता। अगर आपके घर में भी छोटे बच्चे हैं, तो आपको इस कमाल के बटन का सही इस्तेमाल जरूर जानना चाहिए ताकि आपका सफर सुरक्षित रहे। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।