Ayushman Card Fee: भारत सरकार की कई सारी योजनाएं हैं जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। इसमें कई तरह की ऐसी योजनाएं भी हैं जिनमें आर्थिक मदद की जाती है। जबकि, कई योजनाओं के जरिए आर्थिक मदद तो नहीं लेकिन अलग तरह की मदद करने का प्रावधान है। जैसे, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत पात्र लोगों के पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं।
फिर इस आयुष्मान कार्ड से कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है जिसका खर्च सरकार उठाती है। इस आयुष्मान कार्ड से आप सूचीबद्ध (वे सरकारी और प्राइवेट अस्पातल जो इस योजना में पंजीकृत हैं) अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इस आयुष्मान कार्ड को बनवाने के लिए क्या कोई शुल्क देना होता है या नहीं? क्या आयुष्मान कार्ड मुफ्त में बन जाता है? तो चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...