Stabilizer on Top of Fridge Risks: अक्सर कुछ लोग जगह बचाने के चक्कर में वोल्टेज स्टेबलाइजर को सीधे फ्रिज के ऊपर रख देते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि यह छोटी सी सुविधा आपके कीमती उपकरण को नुकसान पहुंचा सकती है। देखा जाए तो स्टेबलाइजर वोल्टेज को नियंत्रित करते समय गर्मी पैदा करता है और फ्रिज का ऊपरी हिस्सा को भी गर्म करता है।
जब ये दोनों एक साथ होते हैं, तो उचित वेंटिलेशन न मिलने के कारण ओवरहीटिंग की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, स्टेबलाइजर से निकलने वाला चुंबकीय क्षेत्र और वाइब्रेशन (कंपन) फ्रिज के कंप्रेसर को भी प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि फ्रिज को रखने का सही तरीका क्या है और क्या सावधानी बरतना चाहिए।