गर्मियों की शुरू हो चुका है और बहुत से लोग अब कुलर या पंखा चलाकर सोना भी शुरू कर चुके हैं। इस मौसम में कुछ लोग नया सिलिंग फैन भी खरीदते हैं। अक्सर लोग सिलिंग फैन खरीदते समय फैंसी और डिजाइन वाले पंखें खरीदने को प्राथमिकता देते हैं। मगर आपको बता दें कि सिर्फ चमक-धमक देखकर पंखा खरीदना आपके लिए नुकसादायक हो सकता है।
ज्यादातर फैंसी पंखे आपका बिजली के बिल को बढ़ाता है, और साथ ही आपके कमरे में बराबर हवा भी नहीं पहुंचा पाता है। अब बाजार में BLDC (ब्रशलेश डायरेक्ट करेंट) मोटरों वाले पंखों की मांग बढ़ी है, जो पुराने पंखों की तुलना में 60% तक बिजली बचा सकते हैं। इसलिए पंखा खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। अगर आप भी अपने बेडरूम या लिविंग रूम के लिए नया पंखा लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये लेख आपको जरूर पढ़ना चाहिए।