फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Rules: गर्लफ्रेंड के साथ घूमने-होटल जाने पर पुलिस कर सकती है गिरफ्तार? जानें क्या कहता है कानून

Mon, 03 Nov 2025 04:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Couples Ke Liye Kya Hain Rules: अगर आप भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कहीं घूमने जाने वाले हैं, तो पहले ये नियम जरूर जान लें ताकि आपको कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
1 of 5
कपल्स के लिए क्या नियम हैं? - फोटो : Amar Ujala
Rules For Couples: आज के इस दौर में कई लोग सीधे शादी करने की जगह पहने अपने पार्टनर को जानते हैं, समझते हैं और जब दोनों को लगता है कि वे एक-दूसरे के लिए सही हैं। तब जाकर लोग शादी के पवित्र बंधन में बंधते हैं। वहीं, लोग अपने पार्टनर के साथ घूमने जाते हैं, फिल्म देखने जाते हैं आदि।

पर कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं, जहां पर लोगों की शिकायत होती है कि पुलिस पार्क में बैठे कपल्स को डांट देती है या कई बार होटल में छापा मार देती है आदि। ऐसे में क्या लोग अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने या होटल में नहीं जा सकते? क्या सच में पुलिस के पास ऐसा कोई अधिकार है जो वो बिना शादीशुदा कपल्स को पकड़ सकती है? चलिए इस बारे में जानते हैं और समझते हैं कि इस पर कानून क्या कहता है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
कपल्स के लिए क्या नियम हैं? - फोटो : Adobe Stock
क्या कहता है कानून?
  • अगर आप भी अपने पार्टनर संग कहीं घूमने या होटल जाते हैं, तो जान लें कि भारत के संविधान का अनुच्छेद 21 हर नागरिक को Right To Privacy यानी जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार देता है। इसे आसान भाषा में समझें तो इसका तलब है कि हर कोई अपनी जिंदगी को अपने हिसाब से जी सकता है फिर चाहे वो शादीशुदा है या नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
कपल्स के लिए क्या नियम हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • नियम के मुताबिक, अगर दो बालिग लोग अपनी मर्जी से कहीं पर घूमने जा रहे हैं या फिर किसी होटल में ठहरते हैं, तो ये पूरी तरह से कानूनी है यानी कोई भी व्यक्ति यहां तक कि पुलिस भी इसमें दखल नहीं दे सकती और दोनों बालिग को ऐसा करने से नहीं रोक सकती।

4 of 5
कपल्स के लिए क्या नियम हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • यहां ये जरूर समझ लें कि तब तक पुलिस आपको रोक नहीं सकती या दखल नहीं दे सकती, जब तक कि वहां कोई अपराध न हुआ हो। कोई कपल अगर पार्क, रोस्टोरेंट में बैठा है या कहीं घूम रहा है, तो ठीक है। लेकिन अगर वहां कोई Obscene Act यानी अश्लील हरकत हो रही है, तो ऐसे में पुलिस आपको पकड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपल्स के लिए क्या नियम हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय न्याय संहिता, 2023 (BNS) की धारा 296 अश्लील कृत्यों से संबंधित है। ऐसे में पुलिस आपके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। पर अगर आप सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ही कही घूम रहे हैं या किसी होटल में ठहर रहे हैं, तो इसमें पुलिस आपको नहीं रोक सकती। जहां पर कोई अपराध या किसी कानून का उल्लंघन होता है, तभी पुलिस एक्शन ले सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें