फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या कार में डैशकैम लगाना वैध है? जानें क्या इसका फूटेज कोर्ट में सबूत हो सकता है या नहीं

Fri, 18 Sep 2026 01:53 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Dashcam Footage Court Evidence India: अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोग अपने कार में डैशकैम लगाने को लेकर डरते हैं। मगर आपको बता दें कि कार में डैशकैम लगाना पूरी तरह से वैध है। आइए इस लेख मे ंइसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कार में डैशकैम लगाना वैध? - फोटो : AI
Is Dashcam Legal In India: भारत में आजकल गाड़ियों की सुरक्षा और सड़क हादसों से बचाव के लिए डैशकैम लगाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन कई कार मालिकों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या कार में कैमरा लगाना कानूनी रूप से वैध है।

मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार में डैशकैम लगाने पर कोई कानूनी रोक नहीं है। यह पूरी तरह से वैध है। इतना ही नहीं, सड़क दुर्घटना या विवाद की स्थिति में डैशकैम में रिकॉर्ड हुई फुटेज अदालतों और पुलिस जांच में बेहद अहम और पक्का सबूत मानी जाती है।
विज्ञापन

2 of 5
डुअल चैनल डैशकैम - फोटो : एआई
कानूनी रूप से पूरी तरह वैध है डैशकैम
  • भारतीय कानून में कार के डैशबोर्ड या विंडशील्ड पर डैशकैम लगाने पर कोई पाबंदी नहीं है।
  • इसे आप अपनी और गाड़ी की सुरक्षा के लिए आसानी से लगवा सकते हैं।
  • हालांकि, ध्यान रखें कि कैमरा इस तरह लगा होना चाहिए कि गाड़ी चलाते समय चालक की नजर न भटके और सामने का रास्ता साफ दिखाई दे।
विज्ञापन

3 of 5
अदालत में माना जाता है पक्का सबूत - फोटो : Adobe Stock
अदालत में माना जाता है पक्का सबूत
  • भारतीय साक्ष्य अधिनियम के तहत डैशकैम की वीडियो रिकॉर्डिंग एक इलेक्ट्रॉनिक प्राथमिक सबूत मानी जाती है।
  • सड़क हादसे, गलत तरीके से कटे चालान या रोड रेज की घटना के समय यह फुटेज अदालत और ट्रैफिक पुलिस के सामने आपकी बेगुनाही साबित करने में बहुत मददगार साबित होती है।

4 of 5
बीमा क्लेम मिलने में होती है आसानी - फोटो : Adobe Stock
बीमा क्लेम मिलने में होती है आसानी
  • कार दुर्घटना के बाद इंश्योरेंस क्लेम लेने में अक्सर कंपनियों के साथ विवाद हो जाता है।
  • ऐसे में अगर आपके पास डैशकैम की फुटेज है, तो हादसे की पूरी सच्चाई सामने आ जाती है।
  • बीमा कंपनियां इस वीडियो को देखकर क्लेम प्रक्रिया को बहुत जल्दी और बिना किसी झंझट के पास कर देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निजता के नियम का रखें ध्यान - फोटो : Freepik
निजता के नियम का रखें ध्यान
  • डैशकैम लगाना भले ही कानूनी है, लेकिन इसका गलत इस्तेमाल आपको परेशानी में डाल सकता है।
  • किसी संवेदनशील या प्रतिबंधित सरकारी इलाके में शूटिंग करना गैर-कानूनी है।
  • इसके अलावा, दूसरों की व्यक्तिगत निजता का उल्लंघन न हो, इसका ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें