Bima Sugam Portal: भारत में बीमा लेने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अगर आप बीमा लेना चाहते हैं, तो उसे रिन्यू करने या क्लेम करने के लिए अलग-अलग एजेंट, वेबसाइट या ऐप्स पर नहीं जाना पड़ेगा। अब आपका सभी काम बीमा सुगम पोर्टल पर हो जाएगा।
भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने बीमा सुगम पोर्टल की आधिकारिक घोषणा की है। यह एक वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां आप लाइफ, हेल्थ, मोटर, यात्रा, संपत्ति और अन्य कई बीमा सेवाओं को एक ही जगह से खरीद और प्रबंधित कर पाएंगे।