कहीं पर सफर करने के लिए बाइक काफी सुविधाजनक साधन है। बाइक से सफर करना काफी किफायती होता है। कार या किसी अन्य साधन की तुलना में बाइक ईंधन की भी काफी कम खपत करती है। आज के समय की आधुनिक बाइकों में कई तरह के फीचर्स भी आ रहे हैं, जिनकी वजह से वे कम ईंधन में ज्यादा माइलेज दे रही हैं। लंबे ट्रैफिक जाम में आप इसकी मदद से आसानी से आगे निकल सकते हैं। वहीं, बाइक से आप छोटी-छोटी गलियों में भी आसानी से आ-जा सकते हैं।
बाइक चलाने के बाद जब हम उसे बंद करते हैं, तो कई बार बाइक में से टिक-टिक की आवाज आती है। ऐसे में कई बार लोगों को लगता है कि बाइक खराब हो गई है, जबकि ऐसा नहीं होता। इसी सिलसिले में आज हम आपको बताएंगे कि बाइक में से टिक-टिक की आवाज क्यों आती है और इसके पीछे की असली वजह क्या है। आइए जानते हैं: