फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: हरिद्वार, अयोध्या के साथ वैष्णो देवी के दर्शन करा रहा आईआरसीटीसी, सिर्फ इतने रुपये देना होगा किराया

Wed, 09 Aug 2023 02:34 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Vaishnodevi With Uttar Bharat Darshan Tour Package - फोटो : Istock
IRCTC Vaishnodevi With Uttar Bharat Darshan Tour Package: विभिन्न आय वर्गों को ध्यान में रखते हुए आईआरसीटीसी समय-समय पर कई टूर पैकेज लेकर आता रहता है। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी अपने यात्रियों के लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। अगर आप धार्मिक यात्रा करना चाहते हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज आपके लिए एक शानदार विकल्प है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आईआरसीटीसी आपको हरिद्वार, अयोध्या, वैष्णो देवी समेत कई लोकप्रिय धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का मौका दे रहा है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। अगर आप भी इन प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Vaishnodevi With Uttar Bharat Darshan Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम Mata Vaishno Devi with Uttar Bharat Darshan है। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज कुल 10 रातों और 11 दिनों का है। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Vaishnodevi With Uttar Bharat Darshan Tour Package - फोटो : Istock
पैकेज के अंतर्गत आपको आगरा, अयोध्या, गोल्डन टेंपल, हरिद्वार, कटरा, मथुरा, ऋषिकेश और वाघा बॉर्डर घूमने का मौका मिल रहा है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 11 अगस्त, 2023 को कोलकाता से हो रही है। 

Indian Railways: चलती ट्रेन में अगर यात्री की तबीयत हो जाए खराब, तो तुरंत करें यह काम, रेलवे करेगा मदद

4 of 5
IRCTC Vaishnodevi With Uttar Bharat Darshan Tour Package - फोटो : iStock
आईआरसीटीसी का यह एक ट्रेन टूर पैकेज है। इसमें आपको ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिल रहा है। ट्रेन के अलावा अन्य जगहों पर घुमाने के लिए बस की व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Vaishnodevi With Uttar Bharat Darshan Tour Package - फोटो : istock
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप इकोनॉमी क्लास में यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 17,700  रुपये खर्च करने होंगे। स्टैंडर्ड क्लास में यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 27,400 रुपये है। अगर आप कंफर्ट क्लास में यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपका प्रति व्यक्ति किराया 30,300 रुपये है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें