फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: माता वैष्णो देवी के करना चाहते हैं दर्शन, तो मिस न करें आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज

Wed, 05 Mar 2025 08:01 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IRCTC Vaishno Devi Tour Package: यह मंदिर करीब 5200 फीट की ऊंचाई पर बना हुआ है। हर साल देश दुनिया से लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता का दर्शन करने के लिए यहां पर आते हैं। खासकर नवरात्रों में यहां पर भक्तों की काफी भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Vaishno Devi Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी आपको माता वैष्णो देवी के दर्शन कराने के लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। माता वैष्णो देवी मंदिर की गिनती सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में की जाती है। माता रानी का यह मंदिर जम्मू शहर के कटरा नगर की समीप की पहाड़ियों पर स्थित है। यह मंदिर करीब 5200 फीट की ऊंचाई पर बना हुआ है। हर साल देश दुनिया से लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता का दर्शन करने के लिए यहां पर आते हैं। खासकर नवरात्रों में यहां पर भक्तों की काफी भीड़ उमड़ती है। भक्तों को कटरा से करीब 12 से 13 किलोमीटर की चढ़ाई माता के मंदिर तक पहुंचने के लिए करना होता है। अगर आप भी वैष्णो देवी मंदिर जाने की इच्छा रखते हैं तो आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिलेंगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Vaishno Devi Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के माता वैष्णो देवी के इस टूर पैकेज का कोड NDR01 है। इस पैकेज में आपको यात्रा करते समय किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना होगा। इसमें आपके खाने पीने के लिए ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर सभी की व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Vaishno Devi Tour Package - फोटो : AdobeStock
यही नहीं आपके रुकने के लिए होटल भी आईआरसीटीसी द्वारा बुक किया गया है। इस पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI EX DELHI है। इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा कुल 3 रातों और 4 दिनों तक कराई जाएगी। 

Holi 2025: होली पर मजदूर सरकार की इस योजना में करें आवेदन, हर महीने मिलेगी 3 हजार रुपये की पेंशन

4 of 5
IRCTC Vaishno Devi Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी का यह ट्रेन टूर पैकेज है। इस पैकेज में आपको 10 मार्च, 2025 को दिल्ली से जम्मू / कटरा ट्रेन के जरिए ले जाया जाएगा। वहीं बाकी जगहों पर आने जाने के लिए कैब की व्यवस्था भी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Vaishno Devi Tour Package - फोटो : AdobeStock
अगर आप अकेले इस पैकेज के अंतर्गत यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो आपको 10,770 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 8,100 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको 6,990 रुपये किराये के रूप में देने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें