फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Packages: आईआरसीटीसी का शानदार ऑफर, सस्ते में मां कामाख्या देवी का करा रहा दर्शन

Thu, 23 Oct 2025 06:25 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IRCTC Tour Packages to Maa Kamakhya Devi: इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको माता कामाख्या देवी के दर्शन कराए जाएंगे। अगर आप बिना किसी झंझट और सुविधाजनक ढंग से माता के दर्शन करना चाहते हैं तो इस टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आईआरसीटीसी कामाख्या देवी टूर पैकेज 2025 - फोटो : Adobestock
मां कामाख्या देवी का मंदिर असम के गुवाहाटी में स्थित है। यह माता के 51 शक्तिपीठों में से एक है। मां कामाख्या देवी का मंदिर तंत्र मंत्र और आध्यात्मिक शक्ती का केंद्र माना जाता है। हर साल देश दुनिया से बड़ी संख्या में भक्त यहां पर माता का दर्शन करने के लिए आते हैं। अगर आप भी लंबे समय से कामाख्या देवी के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको माता कामाख्या देवी के दर्शन कराए जाएंगे। अगर आप बिना किसी झंझट और सुविधाजनक ढंग से माता के दर्शन करना चाहते हैं तो इस टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं। इस टूर पैकेज में आपको कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। इस कारण आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
आईआरसीटीसी कामाख्या देवी टूर पैकेज 2025 - फोटो : Adobestock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम दिव्य मां कामाख्या दर्शन टूर है। इस टूर का पैकेज कोड EGH044 है। इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा 1 रातों और 2 दिनों तक कराई जाएगी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए टूर पैकेज में पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं। 

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को कितने रुपये का मिलता है लोन? जानिए यहां
विज्ञापन

3 of 5
आईआरसीटीसी कामाख्या देवी टूर पैकेज 2025 - फोटो : Freepik
इस टूर पैकेज की शुरुआत 28 अक्तूबर, 2025 को गुवाहाटी से हो रही है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा कैब के जरिए कराई जाएगी। इसके अलावा यात्रा कराने के लिए बस की व्यवस्था भी की गई है। 

Mustard Oil: आप भी तो नहीं खरीद रहे बाजार से मिलावटी सरसों का तेल? ऐसे करें शुद्धता का पता 

4 of 5
आईआरसीटीसी कामाख्या देवी टूर पैकेज 2025 - फोटो : Adobe Stock
टूर पैकेज के दौरान यात्रा करते समय आपको किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी ने आपके खाने पीने और रुकने के लिए होटल की व्यवस्था कर रखी है। आपको अपनी ओर से कुछ नहीं करना होगा। 

PM Kisan Yojana: कब आ रही 21वीं किस्त? जानिए किन किसानों को मिलेगा लाभ और किन्हें नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईआरसीटीसी कामाख्या देवी टूर पैकेज 2025 - फोटो : Adobe Stock
अगर बात किराये की करें, तो अकेले यात्रा करने पर आपको 12,950 रुपये खर्च करने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 7,000 रुपये है। अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 7,000 रुपये किराये के रूप में देने होंगे।

Bank Holiday: क्या भाई दूज के दिन खुले रहेंगे बैंक? यहां जानिए पूरी जानकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें