छठ पूजा आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। छठ पूजा के अवसर पर बड़े पैमाने पर लोग अपने घर लौटते हैं। इस कारण बस और ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में कई ट्रेनों में काफी पहले ही सीटें फुल हो जाती हैं। ट्रेन में कंफर्म टिकट पाना काफी मुश्किल काम हो जाता है। इस दौरान तत्काल ट्रेन टिकट विंडो खुलते ही सभी सीटें मिनटों में बुक हो जाती हैं, जिसकी वजह से तत्काल ट्रेन टिकट भी बुक करना मुश्किल काम होता है।
अगर आपको छठ पूजा पर घर जाने के लिए कंफर्म ट्रेन टिकट नहीं मिल रहा है, तो आपके लिए खुशखबरी है। छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा एलान किया है। अगले 5 दिनों में भारतीय रेलवे 1500 स्पेशल ट्रेनों को चलाएगा। भारतीय रेलवे के इस कदम से छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा।