फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी का शानदार ऑफर, सस्ते किराये में ज्योतिर्लिंग दर्शन का मौका, मिलेंगी ये सुविधाएं

Fri, 07 Nov 2025 04:39 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको मध्य प्रदेश में ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : adobe
अगर आप इस सर्दी के सीजन में किसी धार्मिक यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको मध्य प्रदेश में ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज उन श्रद्धालुओं के लिए खास है, जो कम पैसे खर्च करके मध्य प्रदेश में ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना चाहते हैं। मध्य प्रदेश में स्थित महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंगों का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको सस्ती कीमतों में इन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का मौका मिलेगा। यह टूर पैकेज पूरी तरह से आईआरसीटीसी द्वारा संचालित और सुव्यवस्थित होगा।
विज्ञापन

2 of 5
सावन माह में शिव आराधना का महत्व - फोटो : adobe
आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज उन लोगों के लिए खास है, जो बिना किसी झंझट के मध्य प्रदेश में स्थित पवित्र ज्योतिर्लिंग का दर्शन करना चाहते हैं। इस टूर पैकेज के जरिए आईआरसीटीसी धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना चाहता है। इस टूर पैकेज का नाम मध्य प्रदेश ज्योतिर्लिंग दर्शन है। 

Lok Adalat: कट गया है चालान तो न हों परेशान, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कर दिया है आपके लिए खास इंतजाम
विज्ञापन

3 of 5
sawan 2025 - फोटो : adobe stock
इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपकी कुल 5 रातों और 6 दिनों तक यात्रा कराई जाएगी। इसका पैकेज कोड SHR097 है। यात्रा के दौरान आपको भोपाल, उज्जैन, ओंकारेश्वर और इंदौर घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 12 नवंबर, 2025 को हैदराबाद से हो रही है। 

Bike Tips: मैकेनिक भी नहीं बताएंगे ये सीक्रेट! इस काम को करने से बाइक की परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों बढ़ेगी

4 of 5
Sawan 2025 Date - फोटो : adobe
इस टूर पैकेज के तहत आपकी यात्रा ट्रेन से कराई जाएगी। इसके अलावा मध्य प्रदेश में बाकी जगहों पर घुमाने के लिए कैब की व्यवस्था आईआरसीटीसी ने कर रखी है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए आईआरसीटीसी ने खाने पीने और ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था कर रखी है। 

Jio: जियो का बेस्ट रिचार्ज प्लान, 200 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिल रहे ये शानदार बेनिफिट्स, जानें कीमत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rupees रुपये money - फोटो : Adobe Stock
अगर बात किराए की करें, तो कंफर्ट 3AC में अकेले सफर करने पर आपको 36,190 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 20,360 रुपये है। वहीं, तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 15,880 रुपये किराए के रूप में देने होंगे। वहीं अन्य कैटेगरी का किराया जानने और टूर पैकेज को बुक करने के लिए आप इस लिंक https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=SHR097 पर विजिट कर सकते हैं। 

Room Heater: सर्दियों में खरीदने जा रहे हैं रूम हीटर, तो जरूर जान लें ये बातें, मिल सकता है अच्छा सौदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें