PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Benefits: सरकार जब भी किसी योजना को शुरू करती है तो उसके लिए कई तरह की चीजें देखी जाती हैं। जैसे, योजना का नाम, योजना के तहत मिलने वाले लाभ और पात्रता आदि। मौजूदा समय में देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इन्हीं में से एक योजना प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना भी है।
दरअसल, इस पीएम विश्वकर्मा योजना को 23 सितंबर 2023 को भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया। इस योजना का उद्धेश्य पात्र लोगों को आर्थिक लाभ देने के अलावा उनके मूल काम में बेहतर बनाना है जिसके लिए लाभार्थियों को एडवांस स्कील्स सिखाए जाते हैं। इस योजना का लाभ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को दिया जाता है और इस योजना में कई लाभ भी मिलते हैं। चलिए जानते हैं लाभार्थियों को इस योजना के तहत क्या लाभ मिलते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...