अगर आप सर्दियों के सीजन में किसी खूबसूरत देश में घूमने की योजना बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटीसी इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको सिंगापुर और मलेशिया घुमाएगा। सिंगापुर और मलेशिया दक्षिण एशिया के दो खूबसूरत देश हैं। ये दोनों देश अपनी आधुनिकता, संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं।
सिंगापुर की चमचमाती गगनचुंबी इमारतें, शानदार शॉपिंग डेस्टिनेशन हर किसी का मन मोह लें। वहीं मलेशिया के हरियाली से भरे पहाड़ों और खूबसूरत बीच दुनियाभर से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करते हैं। इसके अलावा यहां के स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड भी पर्यटकों को काफी पसंद आते हैं। सिंगापुर और मलेशिया में आपको हर जगह कुछ नया और रोमांचक देखने को मिलता है।