फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी का शानदार ऑफर, सिर्फ इतने रुपये में घूम आइए दुबई और अबू-धाबी

Mon, 03 Nov 2025 07:43 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IRCTC Dubai Tour Packages 2025: अगर आप सर्दियों में अंतर्राष्ट्रीय यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो इस मौके को मिस नहीं करना चाहिए। इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए कई तरह के विशेष इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Dubai Tour Packages 2025 - फोटो : Adobe Stock
भारतीय रेलवे का टूरिज्म विंग आईआरसीटीसी समय समय पर पर्यटकों को देश विदेश के चर्चित स्थानों पर घुमाने के लिए कई टूर पैकेज लेकर आता रहता है। आईआरसीटीसी ने हाल ही में एक शानदार टूर पैकेज को लॉन्च किया है। यह टूर पैकेज उन यात्रियों के लिए खास साबित हो सकता है, जो कम बजट में अंतर्राष्ट्रीय यात्रा करना चाहते हैं। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको दुबई घुमाया जाएगा। दुबई की चमचमाती स्काईलाइन, बुर्ज खलीफा और डेजर्ट सफारी दुनियाभर से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करते हैं।

अगर आप सर्दियों में अंतर्राष्ट्रीय यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो इस मौके को मिस नहीं करना चाहिए। इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए कई तरह के विशेष इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Dubai Tour Packages 2025 - फोटो : Adobe Stock
इस टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते सयम आपको अच्छी सुविधाएं तो मिलेंगी साथ ही साथ आपको वहां की स्थानीय संस्कृति को भी करीबी से जानने का मौका मिलेगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम DAZZLING DUBAI EX DELHI है। आईआरसीटीसी का यह फ्लाइट टूर पैकेज है। 

Vande Bharat: जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मिलेगा 5 स्टार होटल जैसा अनुभव, फीचर्स देख हैरान रह जाएंगे
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Dubai Tour Packages 2025 - फोटो : Adobe Stock
इसमें आपको भारत से दुबई फ्लाइट के जरिए ले जाया जाएगा। इस टूर पैकेज में होटल ठहराव, भोजन, स्थानीय परिवहन और दर्शनीय स्थलों की सैर को शामिल किया गया है। यात्रा के दौरान आपको हैसल-फ्री ट्रैवल एक्सपीरियंस मिलेगा। 

Cyber Fraud: WhatsApp यूजर्स सावधान! एक क्लिक में गवां सकते हैं जीवनभर की कमाई, जानें क्या है यह नया स्कैम

4 of 5
IRCTC Dubai Tour Packages 2025 - फोटो : Adobe Stock
टूर पैकेज की शुरुआत 16 नवंबर, 2025 को दिल्ली से हो रही है। टूर पैकेज में आपकी यात्रा 5 रातों और 6 दिनों तक कराई जाएगी। पैकेज के अंतर्गत आपको अबू धाबी और दुबई घुमाया जाएगा। इस पैकेज में गाइड और इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। इस टूर का पैकेज कोड NDO22 है। 

Business Ideas: 1 लाख रुपये लगाकर शुरू करें ये 4 बिजनेस, कुछ ही महीनों में हो सकते हैं मालामाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Dubai Tour Packages 2025 - फोटो : Adobe Stock
अगर बात इस टूर पैकेज के किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको प्रति व्यक्ति 1,29,600 रुपये किराया देना है। अगर आप दो लोगों के साथ सफर कर रहे हैं तो आपका प्रति व्यक्ति किराया 1,09,600 रुपये है। इसके अलावा तीन लोगों के साथ सफर करने पर आपको प्रति व्यक्ति 1,06,800 रुपये किराये के रूप में देना होगा।

PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट! सरकार इस दिन जारी कर सकती है 21वीं किस्त, ये किसान हो सकते हैं लाभ से वंचित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें