फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: कच्छ का रण और स्टैचू ऑफ यूनिटी दिखाने के लिए IRCTC लाया है शानदार टूर पैकेज, जानिए कितना है किराया

Thu, 29 Dec 2022 03:10 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Tour Package Rann Of Kutch With Statue Of Unity Ex Delhi - फोटो : Istock
IRCTC Tour Package Rann Of Kutch With Statue Of Unity Ex Delhi: देश-विदेश का भ्रमण कराने के लिए आईआरसीटीसी समय समय पर कई तरह के टूर पैकेज को लेकर आता रहता है। इसी कड़ी में अगर आप कच्छ का रण और स्टैचू ऑफ यूनिटी देखना चाहते हैं। इसी सिलसिले में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको कई शानदार जगहों पर घूमने का मौका मिल रहा है। कच्छ के रण की गिनती दुनिया के विशालतम साल्ट डेजर्ट में की जाती है। अपने खूबसूरत परिदृश्य के कारण कच्छ का रण बीते कुछ सालों में पर्यटकों के लिए आकर्षण का एक बड़ा बिंदू बन चुका है। हर साल बड़ी संख्या में लोग इस खूबसूरत जगह को देखने के लिए आते हैं। ऐसे में आपको कच्छ का रण और स्टैचू ऑफ यूनिटी घूमने की इस मौके को मिस नहीं करना चाहिए। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Tour Package Rann Of Kutch With Statue Of Unity Ex Delhi - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम Rann Of Kutch With Statue Of Unity Ex Delhi है। पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 6 रात और 7 दिनों तक यात्रा करने का मौका मिल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Tour Package Rann Of Kutch With Statue Of Unity Ex Delhi - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 20 जनवरी, 2023 को दिल्ली एयरपोर्ट से से हो रही है। आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको फ्लाइट के कंफर्ट क्लास में करने का मौका मिल रहा है।

 

Winter Tips: गीजर और हीटर चलाने के बाद आ रहा है ज्यादा बिजली बिल, तो पैसों की बचत करने के लिए अपनाएं ये उपाय

4 of 5
IRCTC Tour Package Rann Of Kutch With Statue Of Unity Ex Delhi - फोटो : Istock
इसके अलावा अन्य जगहों पर घुमाने के लिए आपको बस की सुविधा भी मिलेगी। यात्रा के दौरान आपको खानी पीने की चिंता नहीं करनी होगी। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Tour Package Rann Of Kutch With Statue Of Unity Ex Delhi - फोटो : istock
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आपको सिंगल ओक्यूपेंसी के लिए 63,600 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं डबल ओक्यूपेंसी के लिए आपको प्रति व्यक्ति 41,800 रुपये का भुगतान करना है। इसके अलावा ट्रिपल ओक्यूपेंसी के लिए प्रति व्यक्ति किराया 38,750 रुपये है।

SBI: नए साल पर एसबीआई की इस स्कीम में करें 5 हजार रुपये का निवेश, मैच्योरिटी पर मिल सकते हैं 3.5 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें