फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: वैलेंटाइन डे पर घूम आइए गोवा, सिर्फ इतना है किराया, मिल रही शानदार सुविधाएं

Mon, 27 Jan 2025 08:18 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IRCTC Tour Package Goa 2025: आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको गोवा में घूमने का मौका मिल रहा है। गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है। इसकी गितनी देश के खूबसूरत राज्यों में भी की जाती है।
विज्ञापन
IRCTC Goa Tour Package 2025 - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IRCTC Tour Package: अगर आप वैलेंटाइन डे पर किसी अच्छी जगह पर घूमना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको गोवा में घूमने का मौका मिल रहा है। गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है। इसकी गितनी देश के खूबसूरत राज्यों में भी की जाती है। गोवा एक टुरिस्ट प्लेस है, जहां पर बड़ी संख्या में लोग पार्टी करने के लिए आते हैं। गोवा केवल पार्टी या मस्ती का ही स्थान नहीं है। यहां घूमने लायक कई शानदार जगहें भी हैं। यहां का वातावरण, प्राकृतिक सुंदरता और संस्कृति के तो कहने ही क्या? यहां का इतिहास, संस्कृति और जीवनशैली पर पुर्तगाली शासन का बड़ा प्रभाव है। ऐसे में अगर आप वैलेंटाइन डे पर कहीं घूमने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो आपको इस पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

विज्ञापन

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम GOA VACATIONS EX NAGPUR है। इसका पैकेज कोड WBA016C है। आईआरसीटीसी के गोवा टूर पैकेज की शुरुआत 13 फरवरी, 2025 को नागपुर से हो रही है। 

आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको फ्लाइट के माध्यम से नागपुर से गोवा ले जाया जाएगा। गोवा में आपको घुमाने के लिए बस और कैब का भी बंदोबस्त आईआरसीटीसी द्वारा किया जाएगा। 

इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। पैकेज के अंतर्गत आईआरसीटीसी द्वारा आपके रुकने के लिए होटल भी बुक किया गया है। वहीं ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की भी व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी। 
विज्ञापन

अगर बात किराये की करें, तो अकेले यात्रा करने पर आपको 30,100 रुपये खर्च करने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 26,150 रुपये है। अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 25,150 रुपये किराये के रूप में देने होंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें