फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: नवरात्रि में वैष्णो देवी दर्शन कराने के लिए IRCTC लाया है शानदार टूर पैकेज, महज 2,845 रुपये है किराया

Mon, 26 Sep 2022 09:27 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
IRCTC Tour Package: अगर आप नवरात्रि के अवसर पर वैष्णो देवी घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको वैष्णो देवी घूमने का मौका मिल रहा है। वैष्णो देवी हिंदुओं का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। हर साल लाखों की संख्या में लोग यहां पर माता शक्ति के दर्शन करने के लिए आते हैं। माता शक्ति का ये मंदिर 5200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, जो कि कटरा से लगभग 12 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। अगर आप नवरात्रि के अवसर पर माता वैष्णो देवी के दर्शन करना चाहते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। देश भर में कई लोग आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की बुकिंग करा रहे हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम Vaishno Devi Darshan By Uttar S Kranti है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी का ये एक रेल टूर पैकेज है। इसमें आपको ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिल रहा है। इस पैकेज की Upcoming Date of Journey 1 अक्तूबर, 2022 है। इसकी शुरुआत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से हो रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
इसके बाद आपको सीधे कटरा ले जाया जाएगा। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको सफर करते समय किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। 

4 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको उत्तर संपर्क क्रांति ट्रेन में नॉन एसी स्लीपर कोच में सफर करने को मिलेगा। पैकेज के अंतर्गत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन रात 8:50 पर रवाना होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको 5,330 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा करने जा रहे हैं। ऐसे में आपका प्रति व्यक्ति किराया 3,240 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 2,845 रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें