फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: गर्मी के सीजन में सैर कर आइए सिक्किम, आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, जानें कितना है किराया

Wed, 18 Jun 2025 07:49 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप कम बजट में सुविधाजनक ढंग से सिक्किम को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस पैकेज में आपके लिए काफी कुछ है।
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Tour Package For Sikkim - फोटो : AdobeStock
गर्मी का सीजन चल रहा है। अगर आप इस गर्मी के सीजन में किसी खूबसूरत जगह पर घूमने जाना चाहते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक खास टूर पैकेज के बारे में बातने वाले हैं। आईआरसीटीसी आपको खूबसूरत सिक्किम घुमाने के लिए एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आप पूर्वोत्तर भारत की हरी-भरी वादियों और प्राकृतिक सुंदरता का अच्छे से अनुभव कर पाएंगे। अगर आप कम बजट में सुविधाजनक ढंग से सिक्किम को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस पैकेज में आपके लिए काफी कुछ है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Tour Package For Sikkim - फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा सुविधाजनक ढंग से कराई जाएगी। यही नहीं पैकेज में होटल में ठहरने की व्यवस्था, स्थानीय पर्यटन स्थल घूमने और खाने पीने की सुविधाएं भी शामिल हैं। यानी टूर के दौरान आपको कोई दूसरी चिंता नहीं करनी है बस घूमने का लुत्फ उठाना है। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Tour Package For Sikkim - फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज का नाम SIKKIM DIAMOND है। इसका पैकेज कोड EHH123 है। आईआरसीटीसी के सिक्किम टूर पैकेज की शुरुआत 23 जून, 2025 को Bagdogra / New Jalpaiguri से हो रही है।

4 of 5
IRCTC Tour Package For Sikkim - फोटो : AdobeStock
पैकेज में आपको दार्जीलिंग, गंगटोक, पेल्लिंग घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा बस से कराई जाएगी। आपकी यह यात्रा पूरी तरह इंश्योर्ड रहेगी। अगर आप इस टूर पैकेज का किराया जानना चाहते हैं, तो Deluxe कैटेगरी में दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 44,270 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Tour Package For Sikkim - फोटो : AdobeStock
वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 33,340 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं Premium कैटगरी में दो लोगों के साथ सफर करने पर प्रति व्यक्ति किराया 54,960 रुपये है। इसके अलावा तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 41,020 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें