फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: शिरडी साई बाबा के दर्शन कराने के लिए IRCTC लाया है शानदार टूर पैकेज, महज इतना है किराया

Tue, 19 Jul 2022 04:42 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Shirdi Sai Baba Tour Package - फोटो : Istock
IRCTC Tour Package Shirdi Sai Baba Darshan: अगर आप शिरडी साई बाबा घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक खास मौका लेकर आया है। आईआरसीटीसी इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको शिरडी घूमने का मौका दे रहा है। हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु शिरडी के साई मंदिर का दर्शन करने के लिए जाते हैं। ये मंदिर साईं बाबा की समाधि के ऊपर बना है। शिरडी का साई मंदिर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित है। मान्यता है कि 16 वर्ष की उम्र में साई बाबा यहां पर आए थे। इसके बाद उन्होंने अपना पूरा जीवन यहीं पर बिताया। इसी वजह से दुनिया भर में साई बाबा के भक्त यहां पर आना पसंद करते हैं। अगर आप भी शिरडी जाने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको बिना देर किए आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की बुकिंग करा लेनी चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Shirdi Sai Baba Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम DELHI-SHIRDI FLIGHT PACKAGE है। ये पैकेज कुल 1 रात और 2 दिनों का है। इस टूर पैकेज की शुरुआत दिल्ली से हो रही है।
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Shirdi Sai Baba Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी का ये पैकेज 23 जुलाई, 6, 13, 14, 19 और 20 अगस्त को दिल्ली से रवाना होगा। इस पैकेज के अंतर्गत आपको फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिल रहा है।

4 of 5
IRCTC Shirdi Sai Baba Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस पैकेज के अंतर्गत आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। देश में कई लोग आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Shirdi Sai Baba Tour Package - फोटो : Istock
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 19,200 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 16,650 रुपये खर्च करने होंगे। तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 16,590 रुपये का भुगतान करना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें