IRCTC Tour Package: देश-विदेश में घुमाने के लिए आईआरसीटीसी आपके लिए समय समय पर कई शानदार टूर पैकेज लेकर आता रहता है। अगर आप भी किसी शानदार जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपको दक्षिण भारत के प्रमुख स्थलों पर घुमाने के लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कन्याकुमारी, कोच्ची, रामेश्वरम, मदुरै जैसे कई लोकप्रिय स्थानों पर घूमने का मौका मिल रहा है। दक्षिण भारत अपने लोकप्रिय स्थलों के अलावा अपनी विविध संस्कृति के लिए भी प्रसिद्ध है। दक्षिण भारत में कई लोकप्रिय पर्यटन स्थल देखने को मिलेंगे। इसी वजह से हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -