फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: नॉर्थ ईस्ट की सैर कराने के लिए IRCTC लाया है हवाई टूर पैकेज, सिर्फ इतना है किराया

Sun, 15 Jan 2023 12:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Tour Package for North East India - फोटो : Istock
IRCTC Tour Package for North East India: देश-विदेश में स्थित लोकप्रिय स्थानों पर घुमाने के लिए आईआरसीटीसी समय समय पर कई शानदार टूर पैकेज लेकर आता रहता है। अगर आप नॉर्थ ईस्ट की सैर करना चाहते हैं। ऐसे में आपके पास एक शानदार मौका है। नॉर्थ ईस्ट घुमाने के लिए आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत जनवरी में हो रही है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको शिलांग, चेरापूंजी, काजीरंगा और गुवाहाटी की कई खूबसूरत जगहों पर घूमने का मौका मिल रहा है। अगर आप इन जगहों पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Tour Package for North East India - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिल रहा है। इस टूर पैकेज का संचालन 25 जनवरी, 2023 से लेकर 31 जनवरी, 2023 तक किया जाएगा। 

PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट! इस दिन आ सकती है खाते में 13वीं किस्त, ये किसान हो जाएंगे लाभ से वंचित
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Tour Package for North East India - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत लखनऊ से हो रही है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 7 दिन और 6 रातों तक घुमाया जाएगा। इस पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको खाने पीने की चिंता नहीं करनी है। 

4 of 5
IRCTC Tour Package for North East India - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। ठहरने के लिए आपको तीन सितारा होटल मिलेगा। पैकेज के अंतर्गत आपको चेरापूंजी में मॉस्मई गुफा, नोहकलिकाई वाटरफॉल और एलीफेंट वॉटरफॉल, सेवन सिस्टर वाटर फाल्स, शिलांग में स्थित एशिया का सबसे स्वच्छ गांव, डौकी, काजीरंगा नेशनल पार्क, गुवाहाटी में कामाख्या के अलावा कई अन्य लोकप्रिय स्थानों पर घुमाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Tour Package for North East India - फोटो : Istock
वहीं बात किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको 54,200 रुपये खर्च करने होंगे। दो व्यक्ति के साथ यात्रा करने पर आपका प्रति व्यक्ति किराया 39,500 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 37,600 रुपये है। इस टूर पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप इस वेबसाइट https://www.irctctourism.com/ पर विजिट कर सकते हैं।

Indian Railways: ट्रेन यात्री जनरल टिकट पर कर सकेंगे स्लीपर क्लास में सफर, नहीं देना होगा कोई एक्स्ट्रा चार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें