आईआरसीटीसी लोगों को देश विदेश की लोकप्रिय जगहों पर घुमाने के लिए कई टूर पैकेज लेकर आता रहता है। इसी सिलसिले में आईआरसीटीसी आपको खूबसूरत कश्मीर में घुमाने के लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, बर्फ से ढकी पहाड़ियां और सुंदर झीलें कश्मीर की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। यहां के मन मोह लेने वाले नजारे, बहती नदियां और शांत झीलें दिल को छू लेती हैं। कश्मीर की यही चीजें बड़ी संख्या में देश दुनिया से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। ऐसे में अगर आप कश्मीर में घूमने जाना चाहते हैं, तो आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -