IRCTC Tour Package: गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं। हालांकि, गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। अगर आप किसी धार्मिक जगह पर घूमने की प्लानिंग करना चाहते हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको अयोध्या, गया, काशी, प्रयागराज आदि कई महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। हमारे पौराणिक धर्म ग्रंथों में अयोध्या, काशी, प्रयागराज का काफी महत्व है। मान्यता है इन प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करने से व्यक्ति को आध्यात्मिक शांति मिलती है। इसके अलावा भगवान की विशेष कृपा भी बरसती है। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी आपको इन स्थानों पर घूमने का शानदार मौका दे रहा है। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -