फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: रेलवे ने किया इन रूट की ट्रेनों को कैंसिल, सफर करने करने से पहले जरूर देख लें लिस्ट

Sun, 18 May 2025 01:01 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indian railways cancelled trains: भारतीय रेलवे देशभर में तेजी से अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। देश के विभिन्न रूटों पर रेलवे अपने नेटवर्क को बढ़ाने का काम कर रहा है। इस कारण कई बार विभिन्न रूटों की ट्रेनों को कैंसिल कर दिया जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
Indian railways cancelled trains - फोटो : Adobe Stock
Indian railways cancelled trains: भारत में हर रोज लाखों की संख्या में यात्री ट्रेनों में सफर करते हैं। यात्रियों के सफर को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। इसके अलावा यात्रियों को सफर करते समय ज्यादा दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसे देखते हुए रेलवे द्वारा देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ये ट्रेनें देश के प्रमुख शहरों को एक दूसरे से जोड़ने का काम करती हैं। भारतीय ट्रेनें यात्रा का काफी किफायती और सुविधाजनक साधन हैं। भारतीय रेलवे को राष्ट्र के जीवनरेखा की संज्ञा भी दी जाती है।

भारतीय रेलवे देशभर में लाखों लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार भी प्रदान कर रहा है। यही नहीं ट्रेन में सफर के दौरान भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं भी दी जाती हैं। वहीं कई बार कुछ कारणों के चलते भारतीय रेलवे द्वारा कुछ ट्रेनों को कैंसिल कर दिया जाता है। इससे सफर करने वाले कई यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन

2 of 5
Indian railways cancelled trains - फोटो : Adobe Stock
भारतीय रेलवे देशभर में तेजी से अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। देश के विभिन्न रूटों पर रेलवे अपने नेटवर्क को बढ़ाने का काम कर रहा है। इस कारण कई बार विभिन्न रूटों की ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 5
Indian railways cancelled trains - फोटो : Adobe Stock
इसी सिलसिले में दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल से जाने वाली कई ट्रेनों को रेलवे द्वारा कैंसिल किया गया है। रांची मंडल में ओवर ब्रिज बनाने का काम चल रहा है। इसी वजह से उस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। इसके अलावा कई ट्रेनों के रूट को बदल दिया गया है। ये ट्रेनें 30 मई तक प्रभाविंत रहेंगी। 

4 of 5
Indian railways cancelled trains - फोटो : Adobe Stock

कैंसिल की गई ट्रेनों की सूची

  • ट्रेन संख्या 18113 – टाटानगर से बिलासपुर एक्सप्रेस
  • यह ट्रेन निम्नलिखित तारीखों को कैंसिल रहेंगी
  • 19 मई, 24 मई, 25 मई, 26 मई, 27 मई, 28 मई और 29 मई 2025
  • ट्रेन संख्या 18114 – बिलासपुर से टाटानगर एक्सप्रेस
  • यह ट्रेन निम्नलिखित तारीखों को कैंसिल रहेंगी
  • 15 मई, 20 मई, 25 मई, 26 मई, 27 मई, 28 मई, 29 मई और 30 मई 2025
  • ट्रेन संख्या 18109 और 18110 – टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस
  • यह ट्रेन 11 मई से 26 मई 2025 तक कैंसिल रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian railways cancelled trains - फोटो : Adobe Stock

इन ट्रेनों के रूट में किया गया है बदलाव

ट्रेन संख्या 18478 – योग नगरी ऋषिकेश से पुरी की ओर जाने वाली कलिंग उत्कल एक्सप्रेस
यह ट्रेन 11 मई, 13 मई और 16 मई को निम्नलिखित स्टेशनों से होकर जाएगी
  • ईब
  • झारसुगुड़ा
  • संबलपुर सिटी
  • कटक
ट्रेन संख्या 18477 – पुरी से योग नगरी ऋषिकेश की ओर जाने वाली कलिंग उत्कल एक्सप्रेस
यह ट्रेन 16 मई को इन स्टेशनों से होकर चलेगी
  • कटक
  • संबलपुर सिटी
  • झारसुगुड़ा
  • ईब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें