फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: सर्दियों में कहीं घूमने का बना रहे प्लान, तो आईआरसीटीसी इतने रुपये में करा रहा असम और मेघालय की सैर

Wed, 17 Jan 2024 10:48 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
अगर आप सर्दियों के इस सीजन में कहीं पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको उत्तर पूर्व के खूबसूरत राज्य असम और मेघालय में घूमने का मौका मिल रहा है। पूर्वोत्तर भारत के ये दो सबसे खूबसूरत राज्य हैं। अपनी प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति के कारण दोनों ही राज्य विश्व विख्यात हैं। असम को पूर्वात्तर भारत के प्रवेश द्वार के रूप में जाना जाता है। असम में कई राष्ट्रीय उद्यान आपको देखने को मिलेंगे। वहीं मेघालय में आपको कई खूबसूरत झरने, हरी-भरी पहाड़ियां और गुफाएं देखने को मिलेंगी। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम ASSAM AND MEGHALAYA है। इसका पैकेज कोड WMA55 है। आईआरसीटीसी का एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको एयरोप्लेन से यात्रा करने का मौका मिल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
इस टूर पैकेज की शुरुआत 22 जनवरी, 2024 को मुंबई से हो रही है। पैकेज के अंतर्गत आपको Cherrapunjee / Guwahati / Kaziranga / Mawlynnong / Shillong घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं।

4 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
पैकेज के अंतर्गत आपको अन्य जगहों पर बस के माध्यम से घुमाया जाएगा। यात्रा के दौरान आपको खाने पीने की चिंता नहीं करनी है। आपके खाने पीने से लेकर ठहरने सभी का बंदोबस्त आईआरसीटीसी द्वारा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : पिक्साबे
अगर बात किराये की करें, तो अकेले यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 68,100 रुपये है। अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में प्रति व्यक्ति किराया 52,000 रुपये होगा। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 50,100 रुपये किराये के रूप में देने होंगे।  

Indian Railways: अगर कोहरे के कारण ट्रेन हो गई है कैंसिल, तो रिफंड पाने के लिए जान लें ये तरीका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें