IRCTC Tour Package For Amritsar: अगर आप अमृतसर घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको अमृतसर के प्रमुख स्थानों पर घूमने का मौका मिल रहा है। अमृतसर में आपको गोल्डन टेंपल, वाघा बॉर्डर और जलियांवाला बाग जैसे कई प्रमुख स्थल देखने को मिल जाएंगे। गोल्डन टेंपल सिखों का प्रमुख धार्मिक स्थल है। दुनिया भर से हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक यहां घूमने के लिए आते हैं। इसके अलावा वाघा बॉर्डर और जलियांवाला बाग भी पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रहता है। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के अमृतसर टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। देश में कई लोग इस पैकेज की बुकिंग करा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के अमृतसर टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन
2 of 5
IRCTC Tour Package
- फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 1 रात और दो दिनों तक घूमने का मौका मिलेगा। इस पैकेज का नाम नई दिल्ली अमृतसर टूर पैकेज है।
विज्ञापन
3 of 5
IRCTC Tour Package
- फोटो : Istock
इस पैकेज की शुरुआत नई दिल्ली से हर शुक्रवार और शनिवार को होती है। इसमें आपको ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिल रहा है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपके खाने पानी से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी।
4 of 5
IRCTC Tour Package
- फोटो : Istock
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 8,325 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करने पर ये किराया प्रति व्यक्ति 6,270 रुपये है।
इसके अलावा अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 5,450 रुपये खर्च करने होंगे। अगर आप अमृतसर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको इन ऐतिहासिक स्थलों पर घूमने के इस मौके को मिस नहीं करना चाहिए।