फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Ticket Booking Tips: ट्रेन का कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा तो ये टिप्स करें फॉलो, घर जाना होगा आसान

Sun, 22 Feb 2026 11:08 AM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tips To Book A Confirm Train Ticket For Holi Festival: अगर आपको भी अभी तक होली पर घर जाने के लिए कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है तो यहां हम आपको उसके लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
होली पर कंफर्म ट्रेन टिकट कैसे बुक करें? - फोटो : अमर उजाला
 Train Ka Confirm Ticket Kaise Book Kare: अगर आपको अभी तक होली पर घर जाने के लिए ट्रेन का कंफर्म टिकट नहीं मिला है, तो आप अकेले नहीं हैं। होली के मौके पर देशभर में लाखों लोग अपने परिवार के साथ रंगों के पर्व का आनंद लेने के लिए घरों की ओर निकलते हैं। इस दौरान रेलवे टिकट की मांग अचानक कई गुना बढ़ जाती है। इससे न केवल कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है, बल्कि आखिरी समय में यात्रा की योजना भी तनावपूर्ण हो सकती है।

विशेष रूप से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों से निकलने वाले यात्री इस समस्या का सामना करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि रेलवे की आरक्षित सीटों की कमी, सीजनल भीड़ और होली की छुट्टियों के कारण रिजर्वेशन स्लॉट बहुत जल्दी भर जाते हैं। 

ऐसे में अगर आप समय रहते सही तरीके अपनाएं, तो टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाती है। यहां हम आपको कुछ ऐसे आसान और कामगार टिप्स देंगे, जिनसे आप बिना तनाव के अपने घर होली मनाने के लिए जा सकते हैं।  
विज्ञापन

2 of 6
होली पर कंफर्म ट्रेन टिकट कैसे बुक करें? - फोटो : अमर उजाला

होली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट देखें
 
  • रेलवे होली जैसे त्योहारों के लिए विशेष ट्रेनें चलाता है।
  •  ये ट्रेनें अधिकतम भीड़ वाले रूट्स पर अतिरिक्त सीटें प्रदान करती हैं। I
  • RCTC वेबसाइट या रेलवे ऐप पर “त्योहार स्पेशल” या “होली स्पेशल” सेक्शन में नियमित चेक करें। 
  • इससे आपको अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे और कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

 
विज्ञापन

3 of 6
होली पर कंफर्म ट्रेन टिकट कैसे बुक करें? - फोटो : Adobe stock
कनेक्टिंग ट्रेन देखें
 
  • अगर डायरेक्ट ट्रेन पूरी तरह से फुल है, तो कनेक्टिंग ट्रेन का विकल्प लें। 
  • उदाहरण के लिए, बड़े शहरों से सीधे घर जाने की जगह पहले पास के बड़े स्टेशन तक जाएं और फिर लोकल ट्रेन या बस से अपने गंतव्य तक पहुंचे। 
  • इस तरीके से आप यात्रा पूरी कर सकते हैं और कंफर्म टिकट भी आसानी से मिल सकता है।

 

4 of 6
होली पर कंफर्म ट्रेन टिकट कैसे बुक करें? - फोटो : Adobe stock
कोटा का लाभ लें 
 
  • रेलवे में विभिन्न कोटा (महिला कोटा, वरिष्ठ नागरिक कोटा, या स्टूडेंट कोटा) के तहत कुछ सीटें रिज़र्व होती हैं।
  • इन कोटा का इस्तेमाल करें, क्योंकि त्योहारों के समय सामान्य कोटा जल्दी भर जाता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
होली पर कंफर्म ट्रेन टिकट कैसे बुक करें? - फोटो : Adobe Stock
तत्काल या प्रीमियम तत्काल देखें
 
  • तत्काल सुविधा केवल एक दिन पहले खुलती है, लेकिन इसमें तुरंत बुकिंग करने से कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाती है। 
  • ध्यान रखें तत्काल कोटे में में सीटें सीमित होती हैं, इसलिए सुबह 10 बजे के बाद तुरंत बुक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
होली पर कंफर्म ट्रेन टिकट कैसे बुक करें? - फोटो : Adobe Stock

अन्य एप्स की मदद लें
 
  • कुछ मोबाइल एप्स थोड़े अतिरिक्त पैसे लेकर कंफर्म टिकट दिला देते हैं। 
  • ये एप्स वैध तरीके से सीट बुकिंग में मदद करते हैं।
  • बस ध्यान दें कि केवल भरोसेमंद एप्स ही इस्तेमाल करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें