IRCTC Ticket Booking Failed: ट्रेन में सफर करने के लिए कई बार लोग ऑनलाइन आईआरसीटीसी एप या वेबसाइट के जरिए टिकट बुक करते हैं। मगर कभी-कभी नेटवर्क की खराबी या सर्वर डाउन होने के कारण खाते से पैसे कट जाते हैं, पर टिकट बुक नहीं होता है। ऐसी स्थिति में यात्री अक्सर घबरा जाते हैं कि उनके पैसे कहीं डूब तो नहीं जाएंगे।
अगर आपके साथ भी कभी ऐसी घटना होती है, तो चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। रेलवे और आईआरसीटीसी के नियमों के अनुसार यह पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है और आपके खाते में वापस आ जाता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।