फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC Tips: एसी चलाते समय सीलिंग फैन चलाना चाहिए या नहीं? यहां दूर करें कंफ्यूजन

Wed, 19 Aug 2026 06:32 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ceiling Fan With AC: अक्सर जब लोग गर्मी के मौसम में एसी चलाते हैं तो उनके दिमाग में ये सवाल रहता है कि क्या उन्हें एसी के साथ सीलिंग फैन चलानी चाहिए या नहीं। असल में कुछ लोगों को ये लगता है कि एसी के साथ सीलिंग फैन चलाने से अधिक बिजली बिल आता है, मगर सच्चाई इसके बिल्कुल उलट है। आइए इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
एसी के साथ पंखा - फोटो : AI
Ceiling Fan With AC: भयंकर गर्मी के मौसम में कमरे को जल्दी और बेहतर ठंडा करने के लिए बहुत से लोग एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं। मगर एसी चलाते समय मन में यह सवाल अक्सर आता है कि क्या साथ में सीलिंग फैन यानी छत का पंखा भी चलाना चाहिए या नहीं।

कई लोगों को लगता है कि पंखा चलाने से एसी की ठंडी हवा बाहर निकल जाएगी या बिजली का बिल ज्यादा आएगा। हालांकि, एक्सपर्ट्स की मानें तो एसी के साथ पंखा चलाना न सिर्फ कमरे को जल्दी ठंडा करता है, बल्कि आपके बिजली के बिल को भी काफी हद तक कम करने में मदद करता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हवा का बेहतर फैलाव - फोटो : Freepik
हवा का बेहतर फैलाव
  • एसी कमरे के एक हिस्से में ठंडी हवा फेंकता है, जिसे पूरे कमरे में फैलने में समय लगता है।
  • जब आप सीलिंग फैन को धीमी या मध्यम स्पीड पर चलाते हैं, तो यह एसी की ठंडी हवा को पूरे कमरे में तेजी से और समान रूप से फैला देता है।
  • इससे कमरे के हर कोने में एक जैसा तापमान बना रहता है और कमरा बहुत जल्दी ठंडा हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
बिजली बिल की बड़ी बचत - फोटो : Freepik
बिजली बिल की बड़ी बचत
  • जब आप एसी के साथ पंखा चलाते हैं, तो आप एसी का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस पर सेट कर सकते हैं।
  • पंखे की हवा के कारण आपको 24 डिग्री पर भी 21 या 22 डिग्री जैसी ठंडक महसूस होगी।
  • बता दें कि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, एसी का तापमान हर 1 डिग्री बढ़ाने से लगभग 6 फीसदी बिजली की बचत होती है, जिससे हर महीने बिजली का बिल काफी कम आता है।

4 of 5
एसी के कंप्रेसर पर कम दबाव - फोटो : Freepik
एसी के कंप्रेसर पर कम दबाव
  • जब कमरा तेजी से ठंडा हो जाता है, तो एसी का कंप्रेसर कम समय के लिए चलता है और बार-बार कट-ऑफ हो जाता है। 
  • इससे एसी की मशीन पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता और उसकी लाइफ बढ़ जाती है। 
  • लगातार भारी लोड न पड़ने के कारण एसी में बार-बार खराबी आने की संभावना भी बहुत कम हो जाती है, जिससे मेंटेनेंस का खर्च बचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंखा चलाते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : Freepik
पंखा चलाते समय रखें इन बातों का ध्यान
  • एसी के साथ पंखा चलाते वक्त उसकी स्पीड को हमेशा धीमा या मीडियम रखें, उसे बहुत तेज न चलाएं।
  • तेज पंखा चलाने से कमरे की धूल उड़ सकती है और एसी के एयर फिल्टर में जमा हो सकती है।
  • इसके अलावा, कमरे को ठंडा करने के लिए हमेशा खिड़कियां और दरवाजे पूरी तरह बंद रखें ताकि बाहर की गर्म हवा अंदर न आ सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें