फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: 5 रातों और 6 दिनों तक थाईलैंड घुमाएगा आईआरसीटीसी, जानिए टूर पैकेज की कब से हो रही शुरुआत

Thu, 21 Aug 2025 08:01 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी थाईलैंड घूमने जाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको थाईलैंड का करीब से अनुभव करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : AdobeStock
IRCTC Thrilling Thailand Tour Package: थाईलैंड की गिनती दुनिया के खूबसूरत देशों में की जाती है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और खूबसूरत बीच देश दुनिया से आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहते हैं। इन सब के अलावा थाईलैंड की नाइटलाइफ और जीवंत कल्चर भी लोगों को काफी आकर्षित करता है। थाईलैंड के खानपान और वेशभूषा के कहने ही क्या? ये सब चीजें थाईलैंड की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। थाईलैंड के पटाया और बैंकॉक शहर में हमेशा चकाचौंध बनी रहती है। अगर आप भी थाईलैंड घूमने जाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको थाईलैंड का करीब से अनुभव करने का मौका मिलेगा। इस पैकेज में आपके लिए कई तरह की सुविधाओं को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में जब आप यात्रा करेंगे तो आपको किसी प्रकार दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। यात्रा के दौरान आपके खाने पीने और ठहरने के लिए होटल का इंतजाम आईआरसीटीसी द्वारा किया जाएगा। 

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम थ्रिलिंग थाईलैंड है। इस टूर का पैकेज कोड SCBO07 है। पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 5 रातों और 6 दिनों तक घुमाया जाएगा। इस पैकेज में आपको पटाया और बैंकॉक की सैर कराई जाएगी। 

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां

4 of 5
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज की शुरुआत 13 अक्तूबर, 2025 को भूवनेश्वर से हो रही है। इस पैकेज में आपको भुवनेश्वर से थाईलैंड फ्लाइट से ले जाया जाएगा। वहीं बाकी जगहों पर आपको घुमाने के लिए बस का इंतजाम किया जाएगा। इस टूर पैकेज में आपको गाइड और इंश्योरेंस की सुविधा मिल रही है। 

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : AdobeStock
अगर आप इस टूर पैकेज का किराया जानना चाहते हैं तो अकेले सफर करने पर आपको 56,555 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 47,430 रुपये है। इसके अलावा अगर आप तीन लोगों के साथ सफर करना चाहते हैं तो प्रति व्यक्ति किराया 47,430 रुपये है।

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें